पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने कुटानी रोड पर एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीनानाथ कॉलोनी निवासी मोहन उर्फ शिव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मोहन के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान कुटानी रोड पर वर्मा चौक के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि एक युवक कुटानी गांव की और से पैदल पावर हाउस की तरफ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। टीम को कुटानी गांव की तरफ से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है।