फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने असंध रोड ज्याेति कॉलोनी में एक युवक को घर से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ज्योति कॉलोनी निवासी अमित के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी अमित को न्यायालय में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एंटी व्हीकल थेप्ट प्रभारी राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ज्योति कॉलोनी निवासी अमित के पास घर पर एक बाइक है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने दबिश देकर अमित को घर से काबू किया। पूछताछ में उसने बाइक 18 अगस्त 2025 की रात भाटिया कॉलोनी से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात के बारे में थाना पुराना औद्योगिक में तहसील कैंप निवासी सियाराम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। उसके पास खुद की बाइक नहीं थी। घूमने फिरने के लिए उसने बाइक चोरी कर नंबर प्लेट तोड़कर नहर में फेंक दी थी। चोरी की बाइक को वह कभी-कभी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें