फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डाडोला गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वह मंगलवार शाम को कंपनी में काम कर अपने गांव अत्तौलापुर लौट रहा था। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अत्तौलापुर गांव निवासी सेठपाल ने बताया कि वह तीन बेटों का पिता था। उसका दूसरे नंबर का बेटा सत कुमार (28) पानीपत में एक सेनेटरी की कंपनी में काम करता था। मंगलवार शाम छह बजे सत कुमार अपना काम कर कंपनी से घर लौट रहा था। जब वह अपनी मोटरसाइकिल से गांव डाडोला के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने सत कुमार की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। यहां दूसरे वाहन चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सत कुमार को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उन्होंने सत कुमार को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें