फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवती की मौत, परिजन बोले, पुरानी दवा खाने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घर की अलमारी में रखी पुरानी पेट दर्द की गोली खाने से चनालहेडी गांव की 17 वर्षीय युवती सविता की मौत हो गई। युवती की हालात बिगडऩे पर उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी बयान में परिजन ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे सविता को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। युवती ने घर की अलमारी में रखी पुरानी दवा खा ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे पहले पिहोवा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार वाले उसे कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

गांव के सरपंच हरविंदर सिंह सहित परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि कहा कि सविता ने कोई जहर नहीं खाया और न ही किसी ने उसे जहर दिया। मौत पूरी तरह पुरानी दवा खाने से हुई है। पुलिस ने सभी गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण पुरानी दवा बताई जा रही है, लेकिन सही कारण रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें