फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी के सामने वंदे भारत की चपेट में आया युवक

Fri, 09 Oct 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर वीरवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त शहर की कश्यप कॉलोनी निवासी विजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कश्यप कॉलोनी की एक महिला ने जीआरपी को बताया कि वह अपने विजय के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन पर आई थी। विजय प्लेटफार्म नंबर-2 से प्लेटफार्म नंबर-1 पर जाने के लिए पटरी पार कर रहा था। इसी समय दिल्ली की दिशा से तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन आ गई। उन्होंने खतरे को देखते हुए उसे बचाने के लिए लगातार आवाजें भी लगाईं, लेकिन ट्रेन की गति इतनी तेज थी कि विजय को संभलने का मौका नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें