फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 21 Oct 2013 10:05 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के गोहाना रोड एनएफएल नाके के पास डंपर की चपेट में आने से पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। वह सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित एक फैक्टरी में मास्टर था।
विज्ञापन


पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर काबू कर लिया। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार अख्तर (35) मूल निवासी उत्तर दीनाजपुर, पश्चिम बंगाल सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित एक चद्दर बनाने की फैक्टरी में मास्टर था। वह सोमवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल लेकर जाटल रोड स्थित देशवाल कॉलोनी में अपने मकान से फैक्टरी के लिए निकला था। वह असंध-गोहाना रोड बाईपास से जीटी रोड की तरफ मुड़ रहा था।

इसी समय उसके साथ चल रहे डंपर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और उनकी शिनाख्त के बाद शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रख दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अख्तर अपनी पांच बहनाें का इकलौता भाई था। उसके पास डेढ़ साल की एक बेटी भी है।

अख्तर सेक्टर-29 में ही रहता था और एक सप्ताह पहले ही देशवाल कॉलोनी जाटल रोड आकर रहने लगा था। पुलिस ने सिविल अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज किए और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

वर्जन
एनएफएल नाके के पास डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक सुरजीत निवासी बराना को काबू कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सुरजीत को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी, आठ मरला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें