पानीपत। शोंधापुर गांव से वीरवार रात को फैक्ट्री जाने के लिए निकला एक युवक लापता हो गया। पुराना औद्योगिक पुलिस थाने ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कश्यप कॉलोनी निवासी शैंकी ने बताया कि उसका साला अंकित शोंधापुर गांव में रहता है। वह एक फैक्ट्री में काम करता है। वह 30 जनवरी की रात नौ बजे फैक्ट्री में जाने के लिए घर से निकला था। वह अब तक घर वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी एएसआई सतीश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो