फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: बंद कमरे में मिली युवक की गर्दन कटी लाश, दरवाजे में लगा था लॉक; पुलिस कर रही जांच

Mon, 19 Jan 2026 12:46 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

पानीपत में एक युवक की बंद कमरे में गर्दन कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक सुनील और उसके परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के किला थाना क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में सुनील नाम के शख्स की गर्दन कटी लाश मिली। युवक के परिजनों का कहना है कि जब वह कमरे में पहुंचे तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पत्नी ने देवर को फोन पर दी सूचना
 
सैनी कॉलोनी के अमन ने बताया कि उसका भाई सुनील उनके पास के ही कमरे में रहता था। सुनील की पत्नी सीमा अपने मायके में रह रही थी। रविवार शाम को जब उनकी पत्नी घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिस पर उसे कुछ शक हुआ तो उसने अपने देवर को फोन कर इसकी सूचना दी।

पुलिस कर रही जांच 

इसके बाद सभी मौके पर पहुंचे परिजनों ने एक बच्चे को दरवाजे के ऊपर बनी रोशनदान से कमरे में घुसाकर अंदर से कुंडी खुलवाई तो देखा कि सुनील का खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सुनील की गर्दन पर कट के निशान थे। परिजनों ने तुरन्त ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि सुनील ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस अभी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें