शीला बाईपास के समीप एक होटल में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। युवती रोहतक एक गांव की है जबकि युवक पानीपत के एक का रहने वाला है। पुलिस ने होटल में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि होटल में युवक-युवती ने कमरा किराए पर लिया था। बाद में पता चला कि दोनों ने जहरीले पदार्थ खा लिया। होटल के कर्मचारियों को पता लगा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि होटल में कमरा वीरवार को लिया था या शुक्रवार को। बताया जाता है की युवक रिश्ते में युवती का मौसी का लड़का है। लेकिन होटल में दोनों क्यों पहुंचे? दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग तो नहीं था? पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे नहीं थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग ही कारण मान कर जांच कर रही है। उरलाना चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि युवक रोहतक में रहता था हमारे यहां पर कोई किसी प्रकार की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई।