फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छत से गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शक्ति नगर में एक युवक की मकान की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। युवक छत से झुककर गली में देख रहा था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मृतक युवक के छोटे भाई के बयान के आधार पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शक्ति नगर निवासी सचिन ने बताया कि उसका बड़ा भाई मोहित (31) पेंटर था। सचिन शनिवार रात को सोने के लिए मकान की दूसरी मंजिल की छत पर गया था। वह रात करीब नौ बजे छत से गली में देख रहा था। इस दौरान वह पैर फिसलने से छत से नीचे गली में गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। वह उसको एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। फिर वह शव को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें