फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला से ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगे 8.89 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 12 निवासी एक महिला से प्रतिबंधित एप डाउनलोड कराकर एप के माध्यम से ठगों ने 8.89 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने एप के माध्यम से अपने खाते में यह पैसे डलवाए थे। महिला को निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया गया था।
विज्ञापन

इसकी शिकायत महिला ने साइबर अपराध थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 12 निवासी मोनिका ने बताया कि वह एक मेगा मॉल में नौकरी करती है। पांच अगस्त को उसके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। मैसेज में आईपीओ के बारे में लिखा था। फिर उसको एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। उसको एक एप कोटेकजेर डाउनलोड कराया गया।
उनको एप के माध्यम से आईपीओ लेने के बारे में उकसाया गया। उसको ऐप के माध्यम से उनकी एप्लीकेशन में निवेश करने के बाद भी बताया गया। उसने उसने एप के माध्यम से इनको 8.89 लाख रुपये दिए। जब उसने अपने पैसे वापस निकालने का प्रयास किया तो पैसे नहीं निकले। उसको बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। यह एप भी प्रतिबंधित है।ग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें