फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 29 May 2015 12:24 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की देसराज कॉलोनी स्थित कारपेट की एक फैक्ट्री में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।
विज्ञापन


उसकी दो माह पहली ही शादी हुई थी और घरेलू कलह से परेशान था। थाना शहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मामला थाना शहर के अंतर्गत देसराज कॉलोनी स्थित कारपेट की एक फैक्ट्री का है।

शामली निवासी विनोद (25) वीरवार सुबह फैक्टरी में फंदे पर लटका मिला। फैक्टरी के कर्मिक और संचालक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाया।

परिजनों ने बताया कि विनोद की दो माह पहले ही शादी हुई थी और वह उसके बाद परेशान चल रहा था।

वह बीती रात को ठीक था और शाम को सोने के लिए गया था। वह वीरवार सुबह फैक्ट्री में फंदे पर लटका मिला।

उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया और उसकी पत्नी की हाथों की मेहंदी सूखने से पहले ही पति की मौत का समाचार सुनने के बाद रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि विनोद कारपेट फैक्ट्री में काम करता था और वहीं पर रहता था। थाना शहर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

थाना शहर पुलिस ने इसमें फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है और बिसरा जांच को भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें