पानीपत। ठगों ने ददलाना गांव के युवक से 81800 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उसको टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने पर अच्छे मुनाफे का प्रलोभन दिया और उसका एक खोता खोला गया। इसमें उससे यह पैसे जमा कराए गए फिर उसका खाता फ्रिज कर दिया गया। ठगों ने उससे यह ठगी कर ली।
ददलाना गांव निवासी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास 25 मार्च को व्हाट्स पर एक संदेश आया था। कॉलकर्ता ने उसको अतिरिक्त आय करने के लिए टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने का प्रलोभन दिया। उसको टेलीग्राम के ग्रुप में जोड़ लिया गया। इस ग्रुप में काफी लोग जुड़े थे। उसने कई टास्क पूरे किए। उसको इसका मुनाफा भी मिला। फिर उसे टेलीग्राम के माध्यम से एक खाता खोलने और उसमें निवेश करने को बोला गया। उसने इस खाते में 81800 रुपये जमा करवा दिए। जब वह यह पैसे वापस निकलने लगा तो उसका खाता बंद कर दिया। उसने टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से मिले लोगों से इस बारे में पूछा तो इन्होंने कहा कि उसका खाता फ्रिज हो गया है। उसके साथ ठगों ने 81800 रुपये की ठगी कर ली।