फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक पर चाकुओं और लाठी डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खटीक बस्ती में तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू व लाठी डंडों से हमला कर दिया। झगड़ा गाली-गलौज को लेकर शुरू हुआ। आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। युवक खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा। परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई। युवक की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


किशपुरा के रविदास नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह शादियाें में लाइटें लगाने का काम करता है। 16 मई रात 10 बजे अपने घर जा रहा था। काली मंदिर चौक खटीक बस्ती के पास पहुंचा तो सामने से गली में अक्षय नाम के युवक ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उसने गाली देने का विरोध किया तो अक्षय ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उस पर चाकुओं व लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें