पानीपत। भोला चौक पर पांच युवकों ने एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। आरोपी पहले से पीड़ित से रंजिश रखते थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। देशराज कॉलोनी निवासी शिंटू ने बताया कि वह अपने बेटे शिवम को उसके मामा के भोला चौक स्थित घर पर छोड़ने के लिए गया था। जब वह दोनों भोला चौक पर पहुंचे तो वहां बिजेंद्र गुर्जर, अमित गुर्जर, गोलू गुर्जर, रिंकू गुर्जर व संजू ने उसका रास्ता रोक लिया। वह पहले से ही उनसे रंजिश रखते हैं। इन्होंने डंडों से उस पर हमला कर दिया और उसका मोबाइल व पांच हजार रुपये छीन लिए। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।