फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर टैक्सी स्टैंड पर एक निजी स्कूल के 12 वीं कक्षा के छात्र पर साथी छात्रों ने लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी छात्र पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोपी छात्रों ने बड़े भाई से रंजिश का बदला छोटे भाई पर हमला कर लिया। दूसरे छात्रों ने घायल छात्र को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया और स्कूल के अध्यापकों को इसकी सूचना दी। अध्यापकों ने शहर थाना पुलिस को घटना की शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में पीड़ित छात्र के बयान के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में कुराड़ गांव निवासी वरुण शर्मा ने बताया कि वह आर्य बाल भारती स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में टैक्सी स्टैंड पर कुछ लड़के खड़े थे। जिनमें कृष, मुकुल दहिया व पांच अन्य युवक शामिल थे।

सभी लड़के लाठी-डंडों से लैस थे। जिन्होंने उसके वहां पहुंचते ही पहले से प्लानिंग के तहत उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर चोट लगी। उसने अपने बचाव में शोर किया, तो वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देख कर सभी आरोपी वहां से भाग गए। भागते हुए आरोपियों ने अगली बार जान से मारने की धमकी दी है। पिता रविंद्र ने बताया कि उसका बड़ा बेटा भी इसी स्कूल में पढ़ता था। वह यहां से 12वीं पास कर चुका है। दो साल पहले उक्त आरोपियों की उससे कहासुनी हुई थी। उन्होंने इसी कहासुनी का बदला अब छोटे भाई से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें