पानीपत। सीआईए टू ने विकास नगर से एक युवक को पिस्तौल सहित पकड़ा है। सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि वीरवार शाम को सीआईए टू की एक टीम गश्त के दौरान विकास नगर में मौजूद थी।
टीम को सूचना मिली थी कि विकास नगर गली नंबर 27 के पास एक युवक संदिग्ध हाल में खड़ा है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और यहां से एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी पहचान करनाल के बलड़ी गांव निवासी अनीश के रूप में हुई। संवाद