परिजनों ने बुधवार सुबह घायल शिव कुमार को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर पर डंडे से कई वार किए गए थे।
पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की पूजा विहार कॉलोनी में मंगलवार रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां सिर में डंडा मारकर शिवकुमार उम्र 32 साल की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक युवक के पड़ोसी साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिवकुमार अपने दो बच्चों के साथ घर में रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी मुम्बई में नौकरी करती है। रात के समय एक युवक घर में घुस आया और शिव कुमार के साथ मारपीट करने लगा। घटना के दौरान मौजूद बच्चों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने बुधवार सुबह घायल शिव कुमार को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां किरण बाला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला साहिल ने करीब 20 दिन पहले शिव कुमार से झगड़ा किया था। पुलिस ने साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।