फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: ऑनलाइन गेम में हार से कर्ज के तले दबा युवक, तनाव में आकर फंदा लगाकर किया सुसाइड

Thu, 15 Jan 2026 06:51 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि अक्षय काफी समय से ऑनलाइन गेम एविएटर खेल रहा था। जिसमें वह काफी पैसे हार चुका था और उसने कुछ लोगों से कर्ज भी लिया था।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के विकास नगर में ऑनलाइन गेम एविटर में हारने से तनाव में आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार शाम को युवक का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। पत्नी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन पानीपत पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक ने तीन साल पहले गांव की ही युवती से प्रेम विवाह किया था। जिस कारण वह परिवार से अलग रह रहे थे। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


तीन साल पहले युवक ने किया था प्रेम विवाह

करनाल के कुडलान निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके भांजे अक्षय उन्हीं के साथ रहते थे। तीन साल पहले अक्षय ने गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही वह परिवार से अलग रह रहा था। वह पानीपत के विकास नगर में अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। बुधवार को उनकी पत्नी काम पर गई थी और वह घर पर ही था। शाम को जब पत्नी काम से वापस आई तो उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद उसने खिड़की से अंदर देखा तो अक्षय फंदे पर लटके हुए थे। उसने तुरंत ही नीचे रह रहे मकान मालिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद थाना सेक्टर-29 पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

फंदा लगाकर किया सुसाइड 

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि अक्षय काफी समय से ऑनलाइन गेम एविएटर खेल रहा था। जिसमें वह काफी पैसे हार चुका था और उसने कुछ लोगों से कर्ज भी लिया था। अभी उसके पास कुछ पेमेंट आनी थी, लेकिन पेमेंट नहीं आई थी। जिस कारण वह तनाव में आ गया और उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार को मृतक अक्षय के परिजन पानीपत पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पत्नी और परिजनों ने बयान दर्ज कराए। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विकास नगर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ऑनलाइन गेम खेलता था। जिसमें हार के कारण वह तनाव में आ गया था। जिससे उसने यह कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें