फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम तुम लोग नहीं करते, बदनाम सरकार व आयोग हो रहा : प्रियदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती और अन्य महिला मरीजों के इलाज में भारी लापरवाही और अव्यवस्था सामने आने पर वे बिफर पड़ीं।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिक अस्पताल के प्रबंधन पर सवाल उठाए और कहा कि अस्पताल में प्रबंधन नाम की कोई चीज नहीं है। अस्पताल में व्याप्त इस बदहाली पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया है।
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि काम तुम लोग नहीं करते और बदनाम सरकार और आयोग हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन बाद वे दोबारा अस्पताल का औचक निरीक्षण करेंगी। उषा प्रियदर्शनी शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे जिला नागरिक अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

वे करीब दो घंटे तक अस्पताल में रहीं। उन्होंने सबसे पहले ओपीडी में फार्मेसी पर मरीजों से बात की। मरीजों ने बताया कि उनको चिकित्सकों की लिखी पूरी दवा नहीं मिल पाती। उन्होंने इससे आगे मरीजों से बात की और फिर महिला शौचालय का निरीक्षण किया। वे इसके बाद सीधे अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचीं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की दो मशीनें उपलब्ध हैं, लेकिन उन पर केवल एक ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात है और उनकी ड्यूटी भी पोस्टमार्टम में लगा दी गई थी। नतीजतन दूर-दराज से आई गर्भवती महिलाओं को स्टाफ द्वारा अगले सप्ताह आने की तारीख देकर टरका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें