फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

124 लीटर डीजल डलवाकर फरार हुआ एक्सयूवी गाड़ी चालक, सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंसध रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर 72 लीटर डीजल गाड़ी की टंकी और 52 लीटर कैनी में डलवाकर कार चालक बिना पैसे दिए फरार हो गया। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। मैनेजर ने पुराना औद्योगिक थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जौरासी निवासी सूर्यप्रकाश ने बताया कि वह असंध से रिफाइनरी वाले रोड पर स्थित इंडियन ऑल पेट्रोल पंप पर मैनेजर की नौकरी करता है। तीन अगस्त की सुबह साढ़े 10 बजे एक दिल्ली नंबर की एक्सयूवी गाड़ी आई, जिसमें एक युवक सवार था। युवक ने पहले गाड़ी की टंकी फुल कराई, जिसमें कुल 72 लीटर डीजल डाला गया। उसके बाद 52 लीटर डीजल कैनी में डलवा लिया। वर्कर ने 11,071 रुपये मांगे तो गाड़ी चालक ने कहा कि वह कार्ड से पेमेंट देगा। वर्कर अंदर से कार्ड मशीन लेकर आया और इसी वक्त आरोपी बिना पैसे दिए ही फरार हो गया। उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। जब तक उन्होंने बाइक चालू कर आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया, तब तक वह फरार हो चुका था।
इससे पहले भी आ चुके हैं मामले
चौटाला रोड स्थित श्री श्याम फीलिंग पेट्रोल पंप से गत एक जून को सफेद स्कॉर्पियों गाड़ी सवार बदमाशों ने पहले प्लास्टिक के ड्रम में 246 लीटर डीजल डलवाया और टंकी फुल कराकर बिना पैसे दिए फरार हो गए। तेल की कीमत करीब 22 हजार रुपये थी। इसमें भी आरोपियों ने वर्कर को तेल की पेमेंट कार्ड से करने के लिए कहा था, लेकिन जैसे वह मशीन लेने गया तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलपंप कर्मी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर गाड़ी की डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नरेंद्र सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें