फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख रुपये न देने पर भाई ने तवे ने बहन पर किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ज्योति नगर में 40 लाख रुपये न देने पर भाई ने तवे से बहन पर हमला कर दिया। इतने में गुस्सा शांत नहीं हुआ तो रॉड से मारा। घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। जाते समय बहन को जान से मारने की धमकी तक दे गया। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्योति नगर निवासी सुनीता पत्नी मुकेश ने बताया कि वह दोनों नहरों के बीच शनि मंदिर के पास गली नंबर एक में रहती है। बुधवार रात उसका भाई सर्वेश घर आया। वह खाना बना रही थी। उसी समय भाई ने उससे 40 लाख रुपये की मांग की। उसने रुपये देने से इनकार किया तो वह आगबबूला हो गया। तैश में आकर भाई ने गर्म तवे से ही उसके सिर पर हमला कर दिया। इतने में गुस्सा शांत नहीं हुआ तो रॉड से उस पर हमला कर दिया। शोर मचाया तो वह भागने लगा, लेकिन जाते समय बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे रॉड मारकर तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें