फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन आफिस में फोड़ा मटका

Tue, 10 Dec 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के नांगल खेड़ी की महिलाओं ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन के कार्यालय में उनकी कुर्सी के सामने मटके फोड़े और गांव में पेयजल किल्लत का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि गांव में एक साल से ट्यूबवेल खराब है। लेकिन अधिकारी आश्वासन ही दे रहे हैं। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाकर शांत किया।

नांगल खेड़ी की एक साल से ट्यूबवेल की मांग कर रही महिलाओं का मंगलवार को गुस्सा फूट गया। वे सिविल अस्पताल स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंची और एक्सईएन के कार्यालय में मटका फोड़ा। महिला श्यामो, गुड्डी, बीरमती, प्रेमो, निर्मला, प्यारी, कमला, चमेली और संतरो ने बताया कि उनके गांव का ट्यूबवेल जनवरी माह में खराब हो गया था।

अधिकारियों जल्द ही ट्यूबवेल लगवाने का भरोसा दिया था। लेकिन गांव में ट्यूबवेल नहीं लगा। वे कई बार अधिकारियों से मिलीं। लेकिन अधिकारियों ने उनको आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं दिया। गांव में ट्यूबवेल पर तीन सौ घर लगते हैं।
विज्ञापन


उनको पानी को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। वे दूर से पानी लाकर अपने परिवार को चलाने को मजबूर हैं। लेकिन अधिकारी उनकी परेशानी समझने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि  अधिकारियों ने गत सप्ताह भी ट्यूबवेल को लेकर मशीन पहुंचाने की बात कही थी। लेकिन गांव में मशीन नहीं पहुंची। वे ट्यूबवेल की मांग को लेकर जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें