कुरुक्षेत्र। सोशल मीडिया पर युवती के नाम से आईडी बनाकर गलत मैसेज वायरल कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
साइबर थाने में पीड़ित ने बताया कि किसी ने उसकी बेटी के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बना ली। आरोपी उस आईडी पर उसकी बेटी की फोटो लगाकर गलत मैसेज वायरल कर दिया। इससे उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान है। परिवार भी काफी चिंतित है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।