फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो लोगों से 9.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो बैंक उपभोक्ताओं से जालसाजों ने अलग-अलग तरीके से 9.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। राजेंद्र सिंह निवासी रामशरण माजरा के साथ कनाडा से पैसे डालने का झांसा देकर 8.40 लाख और राम नरेश निवासी बदरपुर के अकाउंट से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास कनाडा से उसके जानकार बलविंद्र सिंह निवासी कंदौली ने कॉल करके उसे बताया था कि वह उसके खाते में 9.23 लाख भेज रहा है, क्योंकि भारत में उसके जानकार की मां बीमार है। उसने उसे कई बैंक खाते भेजकर उनमें पैसे डालने की मांग रखी। उसने अलग-अलग अकाउंट में थोड़े-थोड़े करके कुल 8.40 लाख रुपये डाल दिए। बाद में उसने अपना खाता जांचा तो उसके खाते में कोई रकम नहीं आई थी। उधर, राम नरेश ने बताया कि उसे अपने खाते में पैसे कम लगे तो उसने बैंक जाकर पता किया। यहां पता चला कि उसके खाते से 10-20 हजार करके गीता नाम की महिला ने 1.30 लाख रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें