फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोयला और शिमला गुजरान के पहलवानों ने दी यूपी के पहलवानों काे पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव बापौली के संजय पार्क में रविवार को बापौली पर्यावरण एवं जल सुधार समिति द्वारा इनामी दंगल कराया गया। इसमें समीर पहलवान गोयला ने विवेक पहलवान दाहा उत्तर प्रदेश को हराकर 3100 का इनाम जीता। रोहित पहलवान शिमला गुजरान ने विपिन पहलवान उत्तर प्रदेश को हराकर 2100 रुपये का इनाम जीता।
विज्ञापन

दंगल में मुख्यातिथि समिति के अध्यक्ष राजपाल रावल और राजबीर त्यागी सनौली खुर्द ने विजेता पहलवानों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया । इसमें हरियाणा, यूपी, दिल्ली सहित अनेक स्थानों से आए पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया । इस अवसर पर राजपाल रावल ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि गांवों देहात का असली खेल कुश्ती है । कुश्ती देखने के लिए बड़ी दूर-दूर से ग्रामीण पहुंचे । युवाओं को खेलो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और युवा मेहनत, लगन से अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करें तो वह जीवन में जरूर कामयाब होंगे । युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की ओर ध्यान दें ताकि उनका शरीर स्वस्थ रहे और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है । युवाओं की सोच ही देश को उन्नति पर ले जा सकती है । इस अवसर पर राजबीर, संजय रावल, मनोज मलिक, प्रवीन रावल, सत्ते राम व सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें