मतलौडा । नारा गांव में दादी सती मंदिर पर चार सितंबर को वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में इनामी कुश्ती प्रतियोगिता करवाई जाएगी। मेला कमेटी की ओर से मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में नारा गांव के सरपंच रणवीर सिंह खर्ब की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक भी हुई। जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए ।
सरपंच रणवीर सिंह व मेला कमेटी के प्रधान तेजवीर सिंह खर्ब ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में इनामी कुश्ती दंगल होगा। जिसमें पहला इनाम 51 हजार दूसरा इनाम 31 हजार, तीसरा इनाम 21 हजार का होगा। इसके अलावा 11-11 हजार और 5100- 5100 रुपये की कई कुश्ती होगी। मेले के दिन चार सितंबर की रात को मंदिर के साथ लगते राजकीय स्कूल मैदान में हरियाणवी रागनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें रमेश कलावड़िया, नरेंद्र दांगी, अनिल खर्ब, पवन दहिया समेत कई कलाकार शिरकत करेंगे। इस दौरान भंडारा भी लगाया जाएगा। नारा गांव में दादी सती के मंदिर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। इस मंदिर में मन्नत मांगने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है ।