फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार्तिक, अभय, समीर, काजल और शिवम ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री सिद्ध बाबा कांशी गिरी मंदिर सनौली रोड में शनिवार को भक्ति एवं शक्ति सम्मेलन समारोह का समापन हो गया। शक्ति सम्मेलन (दंगल) की अध्यक्षता स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने की। नरेंद्र मदान, श्रवण मदान एवं चांदनी बाग थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने ज्योत प्रचंड करके दंगल शुरू कराया। इसके बाद बंटी पहलवान की देखरेख में दंगल में पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। पानीपत समेत आसपास के जिलों व प्रदेशों के पहलवान दंगल में सुबह ही पहुंच गए। कई महिला पहलवान दंगल में पहुंची। शक्ति सम्मेलन में करीब 50 कुश्ती कराई गई। पहलवान कार्तिक, अभय, समीर, काजल व शिवम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


शाम को भक्ति सम्मेलन अर्थात सत्संग समारोह में विश्व जागृति मिशन के प्रधान जगजीत आहूजा ने ज्योत प्रचंड कर समारोह की शुरूआत की। महामंडलेश्वर भैयाजी महाराज ने महामास के प्रसंग को आगे सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला अपरंपार है। इस मौके पर सभा की चेयरमैन सपना बजाज, मंदिर सभा प्रधान हरीश खुराना, पूर्ण बजाज, मदनलाल खट्टर, कृष्ण आर्य, किशोर ग्रोवर, हरीश नागपाल, देशराज आर्य, कैलाश नारंग, सरला ग्रोवर, पुजारी शाम सुंदर, योगराज आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें