फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल लेक्चरर ने दम तोड़ा

Wed, 15 Jan 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव नौल्था के पास पांच दिन पूर्व माजरा रोड़ पर हुए सड़क हादसे घायल एक प्राइवेट कॉलेज के लेक्चरर ने उपचार के दौरान सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रवीण पुत्र कर्ण सिंह वासी अटावला नौल्था के पास एक प्राइवेट कालेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत था।

गत वीरवार को जब प्रवीण अपनी बाइक पर सवार होकर घर से कालेज आ रहा था तो नौल्था के पास माजरा रोड़ पर मतलौड़ा स्थित एक प्राइवेट कॉलेज की बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल प्रवीण को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान पांच दिन बाद सोमवार को प्रवीण दम तोड़ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस बारे में पुलिस बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें