पानीपत। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय पानीपत टोल प्लाजा पर रुके। उनका यहां कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और बुके देखकर स्वागत किया। नायब सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुत मिलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि प्रदेश के निरंतर विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार लगातार प्रयास करेगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। प्रदेश में सबका साथ सबका विकास की राह पर हरियाणा प्रदेश को आगे ले जाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।