फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को मजबूत बनाने में श्रमिकों का बड़ा योगदान : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय के सभागार में श्रमिक सम्मान व जागरूकता समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। जिसमें मेयर कोमल सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह का गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधन भी लाइव टेलिकास्ट किया गया। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि भारत को मजबूत बनाने में श्रमिकों का बड़ा योगदान है। विकसित भारत बनाने में श्रमिक ही अपनी भूमिका कारगर तरीके से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों ने अपनी सफलता के बल पर ही जीवन को गति दी है। इन्होंने मेहनत और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों को निभाया ह। तभी बड़े-बड़े प्रतिष्ठान और संस्थान आर्थिक रूप से मजबूत हैं। हम सब को श्रमिकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सभी श्रमिकों से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाएं और एक दूसरे के सहयोगी बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें