फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मशीन पर काम करते समय श्रमिक का हाथ कटा

Sun, 07 Jun 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अपने परिजनों के साथ ​शिकायत द​खिाते पीड़ित युवक रामलखन। संवाद
विज्ञापन
सनौली। निंबरी से बापौली रोड पर रसलापुर गांव के पास स्थित एक फैक्टरी में कार्ड और पंचिंग मशीन पर काम करते समय एक श्रमिक का हाथ गंभीर रूप से कट गया। मामले में चार महीने बाद बापौली थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित श्रमिक रामलखन मूल रूप से यूपी के फर्रुखाबाद में कटरी शिकारपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में बापौली क्षेत्र में रह रहा था। उसे कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों का न्याय की गुहार लगानी पड़ी। उसने बताया कि वह रसलापुर गांव स्थित एक फैक्टरी में कार्ड व पंचिंग मशीन पर काम करता है। 9 मार्च को काम के दौरान मशीन में दाया हाथ आ गया था।

फैक्टरी मालिक ने इलाज का सारा खर्च देने की बात कही, लेकिन बाद में मना कर दिया। उनके परिजनों ने किसी से रुपये उधार लेकर इलाज कराया। उन्होंने थाना बापौली पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने 1 जून को जिला सचिवालय में जिला स्तरीय समाधान शिविर में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद बापौली थाना पुलिस हरकत में आई। थाना बापौली के प्रभारी पवन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैक्टरी मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें