फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रमिकों का आरोप- वेतन की पर्ची भी नहीं देते ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत रिफाइनरी में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद श्रमिक अपनी कंपनी के ठेकेदारों के शोषण के खिलाफ पूरी तरह से मुखर हैं। मंगलवार को प्रकरण की जांच को पहुंचे सहायक श्रम आयुक्त ने श्रमिकों से बात की तो उन्होंने शोषण की परतें खोल दी। श्रमिकों ने बताया कि आधे से भी कम श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया है। बाकी से बिना पंजीकरण ही काम कराया जाता है।
विज्ञापन

पीएफ के नाम पर उनके वेतन से पैसा काटकर ठेकेदार खुद ही खा रहे हैं। वेतन की पर्ची तक नहीं देते। शिकायत करने की बात कहते हैं तो काम से निकालने की धमकी दी जाती है। श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त सुनील गौतम ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ रिफाइनरी में जांच की और श्रमिकों से भी बात की। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद के सदस्य अशोक कुमार, हवा सिंह के साथ रिफाइनरी के श्रमिकों से अलग-अलग बात की।
श्रमिकों ने बताया कि निर्माणाधीन पी-25 प्रोजेक्ट पर के 20 हजार से अधिक श्रमिक काम कर रहे हैं। इसमें एलएंडटी कंपनी काम कर रही है। लेबर ठेकेदार को श्रमिक आपूर्ति का ठेका दिया गया है लेकिन ठेकेदारों ने लाइसेंस में श्रमिकों की संख्या कम दिखाई है और काम पर ज्यादा को लगाया है। अशोक कुमार ने बताया कि श्रमिकों को उनका हक न दिया जाए इसके लिए ठेकेदार यह खेल करते हैं। श्रमिकों के लिए शौचालय और अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं। रिफाइनरी ने जो शौचालय बनवाए हैं। उनमें ताला लगा दिया जाता है। जिस कारण श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सात तारीख के स्थान पर 18-20 तारीख पैसा दिया जाता है।
विज्ञापन

आरोप, शनिवार को हुए हादसे के बाद से गायब हैं तीन साथी : भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद के सदस्य अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि शनिवार को निर्माणाधीन साइट पर एक हादसा हुआ था। इसमें तीन से चार श्रमिकों को चोट आई थी। उनको अस्पताल ले जाने की बात कही गई। इसके बाद उनका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें