पानीपत थर्मल की आवासीय कॉलोनी में शनिवार सुबह डिश ठीक करने वाला मिस्त्री अमित निवासी रेलवे रोड छत से गिरकर घायल हो गया। उसे तुरंत ही शहर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। छत से गिरकर अमित के पैर में फ्रैक्चर है।
जानकारी के अनुसार अमित अपने मालिक विनोद के कहने पर दया राम की डिश ठीक करने गया था। उसने झज्जे पर चढ़कर जैसे ही छतरी को हाथ लगाया तो करेंट लगने के कारण वह छत से नीचे पक्के फर्श पर गिरकर घायल हो गया। अमित ने बताया किवह तीन माह पहले ही काम करने रेलवे रोड स्थित दुकान पर आया था।