पानीपत। सेक्टर 25 स्थित इंडो फार्म के सामने अज्ञात वाहन ने एक श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक शनिवार रात को पैदल सेक्टर 25 पार्ट टू स्थित फैक्टरी से अपने किशनपुरा स्थित कमरे पर लौट रहा था। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खन्ना रोड पर सैनी धर्मशाला के पास रहने वाले पिंटू शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता शंकर (55) किशनपुर में उनसे अलग रहते थे। वह सेक्टर 25 पार्ट टू में एक फैक्टरी में काम करते थे। उसके पिता पैदल ही फैक्टरी से घर आते थे। शनिवार रात लगभग नौ बजे वह पैदल अपने घर आ रहे थे। इंडो फार्म के पास उनको अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।