समालखा। जीटी रोड पर मच्छरौली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में अमर सिंह निवासी बदायूं यूपी ने बताया कि वह उझा रोड पानीपत में किराए पर रहता है और मेहनत मजदूरी करता है। वह अपने भाई जसबीर के साथ मच्छरौली गांव में काम करके रात करीब 10 बजे वापस जा रहे थे। रोड पार करने के दौरान अज्ञात वाहन उसके भाई को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पानीपत के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।