पानीपत। जाटल रोड पर हाइड्रा मशीन की सहायता से पेड़ काटते समय एचकेआरएन कर्मचारी नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रविंद्रा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एचकेआरएन के एएलएम पद पर कार्यरत मोनू की जाटल रोड पर फौजी नगर में हाइड्रा मशीन से पेड़ कटाई कार्य करते समय गिरने से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अन्य कर्मचारियों की सहायता से मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।