संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। इसराना थाना क्षेत्र के बलाना में एक फैक्टरी में काम करते हुए श्रमिक पप्पू कुमार (19) के ऊपर कपड़ों की गांठ गिर गई। जब तक साथी श्रमिक गांठ को हटाते तक तक दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले पप्पू कुमार बलाना स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। बताया गया है कि काम करने के बाद पप्पू पुत्र सुरेंद्र वासी सकरौली जिला रसाली बिहार कपड़े की बनी गांठें के ऊपर सो गया। रात को गांठ गिरने से पप्पू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर इसराना पुलिस मौके पर पहुंची व घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को पानीपत की सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया। थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि फैक्टरी में श्रमिक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।