फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेडिकल स्टोर पर नहीं मिला दवा की बिक्री का रिकॉर्ड

Tue, 14 Oct 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला औषधी अधिकारी ने सोमवार को बलाना गांव स्थित दो मेडिकल स्टोर पर कफ सिरप और एमटीपी से संबंधित रिकॉर्ड और दवा की जांच की। दोनों में से किसी के पास खरीद या बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड नहीं मिला। वहीं मेडिकल स्टोर मेंटेनेंस विभाग की नियम व शर्तों पर नहीं मिली। विभाग अब इनको नोटिस देगा। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला औषधी अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को इसराना खंड के बलाना गांव में दो मेडिकल स्टोर की जांच की। ड्रग और कास्मेटिक एक्ट के तहत जांच की। मेडिकल स्टोर संचालकों से दवा खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड मांगा। उनके पास किसी प्रकार का रिकॉर्ड नहीं मिला।इसके साथ कफ सिरप के बारे में जानकारी ली तो मेडिकल स्टोर संचालकों ने इनको भी नहीं दिखाया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि दोनों मेडिकल स्टोर पर विभाग के नियम व शर्तों की पालना नहीं मिली। ऐसे में दोनों को नोटिस जारी किया जाएगा। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि दोनों मेडिकल स्टोर पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट की पालना नहीं मिली है।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें