फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल फैक्टरी में लगी आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगापुरी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण इम्पेक्स कंबल फैक्टरी में सोमवार सुबह करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मजदूरों ने दमकल विभाग और फैक्टरी मालिक को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की फोम टेंडर की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बार आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

अंसल निवासी नरेश नंदवानी की श्री लक्ष्मी नारायण इम्पेक्स के नाम से कंबल और कारपेट निर्माण की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह उनके पास मजदूर राजू का कॉल आया और फैक्टरी में आग लगने की सूचना दी। राजू ने फैक्टरी में रखे फायर इस्टिंग्वीशर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बेकाबू हो गईं। जिस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग के अलग-अलग स्टेशन से फोम टेंडर की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। एक के एक बाद गाड़ियों के कई चक्कर लगे। दोपहर करीब 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
छह लाख रुपये कीमत की कई मशीनें और लाखों रुपये का कपड़ा जला
फैक्टरी मालिक ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले ही फैक्टरी लगाई थी। यहां कंबल और कारपेट बनाने वाली करीब कई मशीनें रखीं थीं। एक मशीन की कीमत ही छह लाख रुपये है। कुछ दिन पहले ही कंबल और कारपेट बनाने के लिए कच्चा माल मंगाया था, वो भी आग में जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें