-नेस्ले और सहगल फाउंडेशन की पहल, तीन साल तक चरणबद्ध तरीके से होंगे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। पावटी गांव में नेस्ले की कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के तहत सहगल फाउंडेशन की ओर से बुधवार को ग्रामीण विकास कार्यों की शुरुआत की गई। अभियान के पहले चरण में गांव की सामान्य चौपाल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। बुधवार को सरपंच प्रतिनिधि दीपक नंबरदार ने नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।
सहगल फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में जनरल चौपाल की छत की मरम्मत, पेंटिंग, दरवाजों की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य चौपाल को बेहतर और सुविधाजनक बनाना है, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।
तीन साल तक होंगे विकास कार्य :
योजना के तहत गांव में तीन साल तक चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे। पहले चरण में सामान्य चौपाल का जीर्णोद्धार होगा, जबकि अगले वर्ष सरकारी स्कूल में विकास कार्य कराए जाने की योजना है।
समाजसेवी धर्मेंद्र पावटी ने कहा कि गांव को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। चौपाल और सरकारी स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थलों का विकास पूरे गांव के लिए उपयोगी होता है। इन स्थानों पर बेहतर सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों और बच्चों को लाभ मिलता है। साथ ही, साफ-सफाई और सुविधाओं में सुधार से गांव की सुंदरता भी बढ़ती है। इस मौके पर अमित, पंचायत सदस्य प्रदीप, महावीर, नवीन चौकीदार, रमेश मित्तल, अशोक, राज सिंह, शमशेर फौजी, मुकेश, बबीता, पूजा व मनीषा मौजूद रही।
19