फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: माता पुली मोड़ के पास मुख्य बाजार में पुलिया बनाने का काम शुरू

Fri, 05 Jun 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
माता पुली रोड पर पाइप डालते हुए। संवाद
विज्ञापन
समालखा। शहर के सराय मोहल्ला और रेलवे रोड क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलनिकासी समस्या के समाधान के लिए माता पुली मोड़ के पास मुख्य बाजार में नई पुलिया निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद ने पुरानी और जर्जर हो चुकी पुलिया को हटाकर उसकी जगह कंक्रीट पाइप डालने का काम देर रात से प्रारंभ किया है।
विज्ञापन

पुरानी पुलिया जर्जर थी। नीचे का हिस्सा नाले में धंस जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी। इससे नाले में कूड़ा-कचरा जमा होने और ओवरफ्लो की स्थिति लगातार बनी रहती थी। इसका असर आसपास की गलियों तक पहुंचता था और कई बार लोगों के घरों में भी गंदा पानी घुसने की शिकायतें सामने आती थीं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार इस समस्या से लगभग 500 घर प्रभावित हो रहे थे। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जिससे दुकानदारों और आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


वार्ड-1 के पार्षद संजय गोयल और वार्ड-10 के पार्षद मनीष बैनीवाल ने बताया कि यह पुलिया कई दशकों पुरानी है और क्षेत्र की मुख्य जलनिकासी व्यवस्था इसी पर निर्भर है। समय-समय पर सड़क निर्माण तो हुआ, लेकिन पुलिया की क्षमता बढ़ाने या इसके पुनर्निर्माण पर ध्यान नहीं दिया गया था। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया था, जिसके बाद अब इसका समाधान शुरू किया गया है।

ठेकेदार मोहित ने बताया कि पुरानी पुलिया को हटाकर लगभग तीन फीट चौड़ाई और साढ़े आठ फीट लंबाई में सात से आठ कंक्रीट पाइप लगाए जा रहे हैं। कार्य देर रात शुरू किया गया और अगले दिन सुबह तक जारी रहा।

नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल ने बताया कि यह कार्य बारिश से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे रेलवे रोड और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें