संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मांगों के समर्थन में काम ठप रखा। इस दौरान जिला प्रधान गौरव टांक व जिला सचिव विक्की टांक ने कहा कि कुछ कर्मचारियों का 2-3 महीने का वेतन नहीं दिया गया और लगभग एक साल से तेल-साबुन व वर्दी नहीं मिली।
ईएसआई व ईपीएफ का वेतन में से कटा गया पैसा भी कर्मचारियों के खाते में नहीं डाला गया। डोर टू डोर कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से कर रहे हैं। इसके बाद भी समय पर वेतन न हीं मिलता। यदि उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जिले मे सभी कच्चे-पक्के कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान बिट्टू बोहत, सुरेश नोच, महेंद्र बिड़लान, पंकज गिल, सूरज सहोत्रा व अनमोल मौजूद रहे।