फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से काम प्रभावित

Tue, 18 Aug 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
तहसील में रजिस्ट्री कराने के लिए लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। तहसील और अन्य विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सोमवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। ऑपरेटरों के कामकाज से दूर रहने के कारण तहसील में रजिस्ट्री, इंतकाल और प्रमाणपत्र बनवाने जैसे जरूरी कार्य प्रभावित रहे।
सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज के गांवों से रजिस्ट्री और जमीन से जुड़े काम कराने पहुंचे लोगों को हुई। ऑपरेटरों के काम पर लौटने के बाद दोपहर में रजिस्ट्री का काम शुरू हुआ, जिसके बाद खिड़की पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर संगठन की प्रधान नेहा ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के सामने आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन मिले हैं। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज करने का फैसला ले सकते हैं।

सुबह से इंतजार करते रहे लोग
गांजबड़ निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब नौ बजे रजिस्ट्री कराने तहसील पहुंच गए थे। यहां पहुंचने पर ऑपरेटरों के हड़ताल पर होने की जानकारी मिली। काफी देर इंतजार करने के बाद भी काम नहीं हुआ, जिससे उनका पूरा दिन प्रभावित हो गया।
कच्चा कैंप निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि उन्हें जमीन से जुड़े दस्तावेजों का काम निपटाना था। सोमवार को हड़ताल के कारण काम नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि दफ्तरों के चक्कर लगाने के बावजूद काम समय पर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सुनीता देवी ने बताया कि उन्हें सुबह प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद दिल्ली में रिश्तेदारी में जाना था। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री में देरी हो गई और उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

वर्जन

कंप्यूटर ऑपरेटर सुबह के समय तीन घंटे की हड़ताल पर थे। इस दौरान दूसरे कर्मचारियों ने काम किया है। लोगों के रुके बाद दोपहर बाद पूरे किए गए हैं।

मनदीप, एसडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें