फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत शामली बाइपास पर एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कार चालक यहां से फरार हो गया। मृतक युवक के दोस्त के बयान पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुतिल मामले की जांच कर रही है। काबड़ी गांव निवासी बलिंद्र कुमार ने बताया कि गांव का बलिंद्र (27) पुत्र श्यामलाल उसका दोस्त था। बलिंद्र ने अपनी मोटरसाइकिल शाम के थाना भवन में अपने रिश्तेदार को दी थी। वह दोनों बुधवार को मोटरसाइकिल लेने के लिए थाना भवन में गए थे। वह रात लगभग साढ़े 11 बजे वापस काबड़ी गांव में लौट रहे थे। मोटरसाइकिल बलिंद्र चला रहा था। जब वह शामली बाईपास पर सेक्टर 29 थाना पुलिस क्षेत्र में पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। वह हादसे में दोनों घायल हो गए। कार चालक यहां से फरार हो गया। वह राहगीरों की मदद से बलिंद्र को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें