इसराना। गीता यूनिवर्सिटी नौल्था में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को आगाज हो गया। इसमें 32 टीमों ने भाग लिया है।
महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि पानीपत शहरी विधयक प्रमोद विज रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से बात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। पानीपत की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया नारा आज पूरा हो रहा है। पानीपत में नॉर्थ जॉन की 32 यूनिवर्सिटी की बेटियां क्रिकेट खेल रही हैं। देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। आज बेटियों के साथ होने वाले अत्याचार व अपराध के प्रति जागरूक करना होगा। इस दौरान उन्होंने बेटियों के बीच जाकर खूब मस्ती की। इससे पहले अतिथियों का प्रो. चांसलर निशांत बंसल, प्रो. चांसलर अंकुश बंसल, कुलपति डाॅ. विकास सिंह व पीवीसी डाॅ. गुलशन चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।