फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फाल्गुनोत्सव के शुभारंभ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
कलश यात्रा में भाग लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
समालखा। श्री श्याम सेवा मंडल की ओर से 22वें श्याम फाल्गुनोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा पुरानी गुड़ मंडी से चलकर रेलवे रोड और जीटी रोड से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर प्रभु के भजनों पर झूमते हुए भाग लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा के बाद मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया, साथ ही भगवान श्याम की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान यात्रा में बाबा श्याम सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां निकाली गईं। महिलाओं ने कलश यात्रा में जीटी रोड से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें