फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्चियों से अश्लील हरकत करने पर महिलाओं ने किया स्कूल का घेराव

Fri, 19 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
राजकीय स्कूल में हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एक गांव की कुछ महिलाओं ने गांव के सरकारी स्कूल में हंगामा किया। उन्होंने एक अध्यापक पर बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए। महिलाओंं का आरोप है कि अध्यापक पर बच्चियों को आपत्तिजनक फिल्म दिखाता है। कई बच्चियों ने शिकायत की कि उन्हें जबरदस्ती योगा करने के लिए बोला जाता है और पीछे ही कुर्सी बिछाकर बैठ जाता है। जिससे वे काफी असहज महसूस करती हैं। उन्हें शिकायत करने पर मारपीट की जाती है और किसी से शिकायत करने पर स्कूल से निकाल देने की धमकी देता है। उसकी इन हरकतों की वजह से कई बच्चियां स्कूल छोड़ चुकी है।
विज्ञापन

बच्चियों के मां बाप ने पहले भी इसकी शिकायत स्कूल प्रधानाचार्या और सरपंच को की है लेकिन हर बार समझाकर मामला शांत कर दिया गया। इससे उस अध्यापक के हौसले बढ़ते गए और उसकी हरकतें भी बढ़ती गई। पहले भी वह स्कूल में कार्यरत एक अध्यापिका के खिलाफ भी गलत प्रचार करने पर उसे माफी मांगनी पड़ी थी। इसके बाद महिलाओं के सब्र का बांध टूटने पर उन्होंने इकट्ठे होकर सरपंच को शिकायत दी। वीरवार को महिलाओं ने विद्यालय के सभी गेट पर ताला लगा दिया। जिसके बाद बच्चों ने खुलकर प्रधानाचार्या को अपनी शिकायत बताई। सूचना मिलने पर मौके पर डायल 112 और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। एमडीडी ऑफ इंडिया से जिला समन्वयक संजय कुमार, एडवोकेट पूनम और सामाजिक कार्यकर्ता नीलम भी पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूल में इस तरह की कोई बात नहीं हुई। बच्चियों को सामान्य रखा जाता है।
सुनीता, प्रधानाचार्या, राजकीय माध्यमिक विद्यालय शहरमालपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें