पानीपत। स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति की सुंदर प्रस्तुति देखने को मिली। परेड में महिला पुलिस टुकड़ी और समूह नृत्य में गुरु रामदास स्कूल का भंगडा प्रथम रहा। जिला स्तरीय समारोह शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न क्षेत्रों मेंं उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि जब भी दुश्मन ने भारत की अस्मिता पर चोट पहुंचाने का प्रयास किया है उस समय देश के जवानों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया है। पूरी दुनिया ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया और हमारी बहनों के सिंदूर को उजाड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में भारतीय सेना ने सात मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान सरजमीं पर जाकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त किया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से हरविंद्र कल्याण कोस्मृति चिह्न प्रदान किया। जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। कारागार परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर उप अधीक्षक दीपक हुड्डा व नवीन छिल्लर मौजूद रहे। इस मौके पर मेयर कोमल सैनी, एडीसी डॉ. पंकज, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा नेता हरपाल ढांडा, विस अध्यक्ष के बड़े भाई समर सिंह कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलुजा, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला परिषद सीईओ डॉ किरण, निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा उपस्थित रहे। ब्यूरो
परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुति शानदार रही
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुरु रामदास स्कूल का भांगड़ा प्रथम, जीडी गोयनका स्कूल को राष्ट्रभक्ति में द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन को हरियाणवी डांस में तीसरा स्थान मिला। मार्च पास्ट में महिला पुलिस पानीपत की टुकड़ी प्रथम, पुरुष पुलिस की टुकड़ी द्वितीय और होमगार्ड की टुकड़ी को तृतीय स्थान मिला।
शौर्य अवार्ड से सम्मानित
कैप्टन जोगिंदर, लेफ्टिनेंट रघुवीर सिंह, हवलदार राजवीर सिंह सूबेदार ओमप्रकाश, पारा ट्रॉपर पर विजय कुमार, एच कैप्टन टीकाराम रवि कुमार गार्जियन का मास्टर नंदलाल को शौर्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवा व बेहतर कार्य करने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शिक्षा बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। सुनील, अमित, जितेंद्र, पवन कुमार व जयकिशन को उत्कृष्ट सेवा और अक्षित को दसवीं कक्षा में प्रदेशभर में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
जिला न्यायालय परिसर ध्वजारोहरण किया
पानीपत। जिला न्यायालय परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव के साथ आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। डॉ. राम मोहन राय समेत 45 वर्ष से अधिक का अभ्यास रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।
पानीपत रिफाइनरी में परेड टुकड़ियों का निरीक्षण करते कार्यकारी अधिकारी एमएल डहरिया। स्रोत : पीआ
पानीपत रिफाइनरी में परेड टुकड़ियों का निरीक्षण करते कार्यकारी अधिकारी एमएल डहरिया। स्रोत : पीआ
पानीपत रिफाइनरी में परेड टुकड़ियों का निरीक्षण करते कार्यकारी अधिकारी एमएल डहरिया। स्रोत : पीआ
पानीपत रिफाइनरी में परेड टुकड़ियों का निरीक्षण करते कार्यकारी अधिकारी एमएल डहरिया। स्रोत : पीआ
पानीपत रिफाइनरी में परेड टुकड़ियों का निरीक्षण करते कार्यकारी अधिकारी एमएल डहरिया। स्रोत : पीआ