पानीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आठवें पोषण माह एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को कुरुक्षेत्र में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हर जिले के सचिवालय के सभागार में किया गया जिसमें विभाग के अधिकारी, सुपरवाइज़र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक, स्टाफ सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही व कार्यक्रम का सीधी प्रसारण सुना। संवाद